टिहरी गढ़वाल भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड का एक प्राचीन व ऐतिहासिक ज़िला है, जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर, वीरता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यह गढ़वाल हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में बसा हुआ है और वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य का एक ज़िला है। टिहरी गढ़वाल का क्षेत्रफल लगभग 4,080 वर्ग किलोमीटर है।
पर्वतों के बीच स्थित यह जगह काफी खूबसूरत है। हर वर्ष काफी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यह स्थान धार्मिक स्थल के रूप में भी काफी प्रसिद्ध है। यहां आप चम्बा, बूढ़ा केदार मंदिर, कैम्पटी फॉल, देवप्रयाग आदि स्थानों में घूम सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खिंचती है। मूल टिहरी नगर भागीरथी और भीलांगना नदियों के संगमस्थल पर स्थित था, जिस स्थान को गणेशप्रयाग भी कहा जाता था। यह एक छोटा सा ग्राम हुआ करता था, लेकिन 1815 में गढ़वाल के राजा सुदर्शन शाह ने इस नगर को अपनी रियासत की राजधानी बनाया, और इसी के नाम पर राज्य का नाम टिहरी-गढ़वाल रियासत पड़ा। 1901 में टिहरी की जनसंख्या 3,387 थी, और इसका विस्तार लम्बाई में तीन चौथाई मील और चौड़ाई में लगभग आधा मील था। 18वीं शताब्दी में ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाज़ टिहरी के पोत तक आते थे। टिहरी की स्थिति 30.38°N 78.48°E पर है। यहां की औसत ऊँचाई 933 मीटर (3,061 फुट) है।
नया टिहरी (New Tehri) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी गढ़वाल ज़िले का एक प्रमुख नगर है और यही ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यह एक योजनाबद्ध नगर है, जो टिहरी बांध के निर्माण के दौरान पुराने टिहरी की जलमग्नता के कारण विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए विकसित किया गया था। यहां की औसत ऊँचाई लगभग 1,750 मीटर है। नगर पालिका नई टिहरी नामक स्थानीय निकाय यहाँ के शहरी प्रशासन का संचालन करता है।
मैं, मोहन सिंह रावत, आपके विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ। नई टिहरी नगर पालिका आपके साथ मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है—साफ-सफाई, बेहतर सड़कें, जल निकासी, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आदर्श नई टिहरी। आपकी भागीदारी से ही यह संभव होगा। आप अपनी समस्याओं और सुझावों के लिए निःसंकोच नगर पालिका से संपर्क करें। आइए, हम सब मिलकर नई टिहरी को एक स्मार्ट और आदर्श शहर बनाएं!
More →
प्रधानमंत्री आवास योजना एक सरकारी स्कीम है जिसका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को किफायती आवास प्रदान करना है। यह 2015 में शुरू की गई थी।
स्वच्छता प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने के लिए और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने हेतु भारत के प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया।
नगर पालिका परिषद वृत्ति की तेजी हालचाल की ओर से
नागरिकों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यक जानकारी हेतु आप एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर –7351344999 लॉन्च किया गया है।
अब आप अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएँ, शिकायतें अथवा सुझाव सीधे इस नंबर पर साझा कर सकते हैं।
हमारा प्रयास है कि नगर की हर आवाज़ सुनी जाए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
आपकी सुविधा, हमारी प्राथमिकता।